फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Block chief, BDO controversy heated up

ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ का विवाद गरमाया

Thu, 15 Jul 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Block chief, BDO controversy heated up
ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बर्तवाल में तनातनी के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्यों का एक धड़ा ब्लॉक प्रमुख के विरोध में आ गया है। इन सदस्यों ने मामले की जांच पूरी होने तक प्रमुख के सभी अधिकारों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कि गांवों के विकास के लिए आने वाले धन का प्रमुख दुरुपयोग कर रही हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि बीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि प्रमुख ने एक ही योजना पर अलग-अलग मदों से पैसा खर्च करना दिखाया है। साथ ही क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा अपने वार्ड में जो भी कार्य किया जा रहा है उसमें वह प्रतिदिन अपनी मजदूरी भी ले रही हैं। ब्लॉक दफ्तर के जीर्णोद्धार कार्य में किसी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य की राय नहीं ली गई। इस कार्य की निविदा भी नहीं निकाली गई। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना भंडारी, अंजना देवी, विक्रम सिंह, अरविंद बिष्ट, सीमा देवी सहित दिगपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, संजय कंडवाल, उत्तम तोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

----------
सभी आरोप निराधार हैं। वित्तीय अधिकार बीडीओ के पास हैं। मनरेगा और विधायक निधि का पैसा खर्च करने का मेरे पास अधिकार नहीं है। जिन योजनाओं का पैसा खर्च करने का आरोप लगाया जा रहा है उनसे मेरेे कोई लेना देना नहीं है। विपक्ष अपनी हार से बौखला रहा है। बीडीओ को बचाने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। विकास कार्यों की एसआईटी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रेश्वरी देवी, ब्लॉक प्रमुख कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed