फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BLO will verify voters for one month

आज से एक माह तक बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन कार्य

Sat, 31 Aug 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
BLO will verify voters for one month
गोपेश्वर जिला सभागार में आयोजित निर्वाचन की बैठक में मौजूद राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व अधिकारी - फोटो : GOPESHWAR
जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि एक से 30 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच और सत्यापन का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

जिला सभागार में फोटो युक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बीएलओ सितंबर माह में घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच और सत्यापन कार्य करेंगे। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। मृत, स्थानांतरित और भावी मतदाताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें संबधित बीएलओ को बताएं। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी बीएलओ को अनिवार्य रूप से अपने बूथ पर बैठने हेतु निर्देश जारी करने को कहा। सभी एसडीएम, तहसीलदार, स्वीप कोर कमेटी के सदस्यों एवं अन्य अधिकारियों को मतदाता सूची के सत्यापन कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया, सीएमओ डा. अनूप कुमार डिमरी, एसडीएम बुशरा अंसारी, वैभव गुप्ता, किशन सिंह नेगी, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. एमएस सजवाण, सीईओ एलएम चमोला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed