फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BKTC members called the rules historical

Chamoli News: बीकेटीसी के सदस्यों ने नियमावली को बताया ऐतिहासिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
BKTC members called the rules historical

विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने सेवा नियमावली को ऐतिहासिक बताया है। समिति का कहना है कि नियमावली में धार्मिक परंपराओं व हक-हकूकधारियों का पूरा ध्यान रखा गया है।




बीकेटीसी के कुछ सदस्यों ने नियमावली पर सवाल करते हुए शुक्रवार को धाम में रैली निकाली थी। अब समिति के कई सदस्यों व पदाधिकारियों ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। 1939 में अंग्रेजों के समय समिति का गठन किया गया था, लेकिन बीकेटीसी के कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली नहीं थी। वर्तमान समिति ने कार्मिकों की नियुक्तियों व पदोन्नति में पारदर्शिता के लिए सेवा नियमावली बनाई। इसे शासन को भेजने से पहले समिति की विशेष बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सभी सदस्य मौजूद रहे थे। इसमें परंपराओं व धार्मिक मान्यताओं का पूरा ध्यान रखा गया है। कहा कि यदि किसी को कोई आशंका है तो विवाद के बजाय वार्ता से समाधान किया जा सकता है। बयान जारी करने वालों में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य डॉ. वीरेंद्र असवाल, श्रीनिवास पोस्ती, हरेंद्र शर्मा, कृपा राम सेमवाल, नंदा देवी, रणजीत सिंह राणा, पुष्कर जोशी, राजपला जड़धारी, अजय प्रकाश उनियाल शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed