फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP State President Mahendra Bhatt appointed members in Karnaprayag

Chamoli News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कर्णप्रयाग में बनाए सदस्य

Fri, 13 Sep 2024 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 13 Sep 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Mahendra Bhatt appointed members in Karnaprayag
कर्णप्रयाग। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गांधीनगर बूथ पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शिरकत की। वह लोगों के घरों और दुकानों में गए और उन्हें सदस्य बनाया। साथ ही देर शाम लोनिवि विश्राम गृह में सदस्यता अभियान टोली की बैठक लेकर अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। साथ ही भाजपा की रीति और नीति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली से लोग प्रभावित हैं जिससे अधिकतर लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को लोगों तक पहुंच बनाना जरूरी है। उन्होंने बैठक में अब तक हुए कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान को तेज करने की बात भी की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली के भूपाल राम, जिला सदस्यता अभियान प्रमुख गजेंद्र रावत, विधानसभा प्रमुख अरुण मैठाणी, पंकज डिमरी और बृजेश बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed