फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP district president and cabinet minister accused of violating the code of conduct

भाजपा जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Thu, 13 Jan 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
BJP district president and cabinet minister accused of violating the code of conduct
जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री पर कोविड गाइडलाइन और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से दिए गए शिकायत पत्र में कहा गया कि उत्तराखंड में कोविड-19 और आदर्श आचार संहिता के तहत धारा 144 लागू है, जिसके तहत 16 जनवरी तक प्रदेश में राजनीतिक दलों, लोगों की बैठक, रैलियों और सभाओं आदि पर प्रतिबंध है। उसके बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में बिना प्रशासन की अनुमति के पार्टी के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को बुलाकर कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सुझाव पत्र पेटी का शुभारंभ किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कांग्रेस ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायत पत्र देने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला मंत्री हरेंद्र सिंह, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, मीडिया प्रभारी रविंद्र नेगी, योगेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed