फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP and Congress accused of neglecting the state

भाजपा व कांग्रेस पर लगाया राज्य की उपेक्षा का आरोप

Sun, 06 Sep 2020 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
BJP and Congress accused of neglecting the state
कर्णप्रयाग में पार्टी कार्यालय खोलने के दौरान मौजूद यूकेडी कार्यकर्ता। - फोटो : KARNPRYAG
यूकेडी के जिला प्रभारी उमेश खंडूड़ी ने रविवार को कर्णप्रयाग में सिमली रोड पर पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान 16 लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड में शासन कर राज्य के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। कहा कि आज तक लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण को राजधानी नहीं बनाया जा सका। इसके अलावा उन्होंने राज्य में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत पर चिंता जताई। कहा कि यूकेडी जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश पुजारी, केएल शाह, प्रकाश खंडूड़ी, अनिल, अंकित, अखिलेश, प्रदीप, कर्ण सिंह, कृष्णा, जगदीश, रोहित, उमेश, राजाराम, नरेंद्र, मनीष, देवाशीष, अखिलेश, कमल, अंकित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed