{"_id":"5f7debad8ebc3e9bac5ef3f9","slug":"birkhal-infected-breaks-into-medical-college-karnpryag-news-drn3583528144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरोंखाल के संक्रमित ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरोंखाल के संक्रमित ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित बीरोंखाल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। संक्रमित को बुखार, सांस लेने में दिक्कत और सूखी खांसी हो रही थी।
मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि 4 अक्तूबर की रात को बीरोंखाल के 57 वर्षीय व्यक्ति को तबियत खराब होने पर यहां लाया गया। मरीज को बुखार, सांस लेने में दिक्कत और सूखी खांसी हो रही थी। रेपिड एंटीजन टेस्ट में उक्त व्यक्ति पॉजिटिव निकला। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे कोविड आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। मंगलवार देर शाम को उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार संक्रमित के गंभीर रूप से निमोनिया से पीड़ित होने की वजह से हृदय और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
चमोली जिले में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव
गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार को 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिसमें सबसे ज्यादा कर्णप्रयाग के झिरकोटी गांव से 8, कर्णप्रयाग से 3, थराली से 4, जोशीमठ से 3, चमोली से 2 तथा देवाल, कांडई, घिंघराण, कोठियालसैंण तथा गोपेश्वर मंदिर मार्ग के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
लोनिवि और तहसील बंद
कर्णप्रयाग/देवाल। लोक निर्माण विभाग और तहसील परिसर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को काम नहीं हुआ। इस दौरान दोनों दफ्तरों को सैनिटाइज किया गया। वहीं देवाल में पांच दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से बाजार में सन्नाटा पसरा है। बुधवार को देवाल बाजार में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला। कोरोना की जांच में लगे स्वास्थ्य विभाग के ललित जुयाल ने बताया कि 3 अक्तूबर को 10 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे, जिसमें बाजार परिसर में रहने वाला एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संवाद
पांच संक्रमित मिले, बीरोंखाल बाजार सील
कोटद्वार/बीरोंखाल। बुधवार को नैनीडांडा ब्लाक में तीन, यमकेश्वर ब्लाक में एक और बीरोंखाल बाजार में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए बीरोंखाल बाजार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।
डीएम ने किया कंटेनमेंट जोन खांडखाला का निरीक्षण
नई टिहरी। जिले में बुधवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2663 हो गई है, जिनमें से 2043 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कंटेनमेंट जोन बनाए गए खांडखाला का निरीक्षण कर यहां रह रहे लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
डीएम ने एसडीएम पीआर चौहान को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कंटेनमेंट जोन में हर व्यक्ति की निरंतर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। खांडखाला में करीब 200 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। संवाद