{"_id":"62d2da3578b0827bf975eab7","slug":"birhi-village-on-the-banks-of-veer-ganga-is-thirsty-gopeshwar-news-drn4173778193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-- वीर गंगा के किनारे बसा बिरही गांव प्यासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-- वीर गंगा के किनारे बसा बिरही गांव प्यासा
विज्ञापन
वीर गंगा के किनारे बसे बिरही गांव में बनी पेयजल किल्लत।
- फोटो : GOPESHWAR
वीर गंगा के किनारे पर बसे बिरही गांव में पेयजल किल्लत बनी हुई है। ग्रामीण वीर गंगा और प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। जल निगम के अधिकारियों ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल लाइन बिछाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था, लेकिन आज तक गांव में पानी की लाइन नहीं बिछाई गई है।
बदरीनाथ हाईवे पर स्थित बिरही गांव में 150 परिवार निवास करते हैं। यूं तो गांव नदी के किनारे बसा है और गांव के ऊपरी हिस्से में पेयजल स्रोत भी हैं। बावजूद इसके गांव पेयजल किल्लत से जूझ रहा है। स्थानीय निवासी तारेंद्र दत्त थपलियाल का कहना है कि जल निगम की ओर से बिरही गांव के पेयजल स्रोतों से समीपवर्ती कौड़िया और मायापुर गांव के लिए पेयजल सप्लाई किया गया है लेकिन बिरही गांव में सुचारु पेयजल की व्यवस्था नहीं की जा रही है। होटल व्यवसायी भी किराये के वाहनों में पानी ढोने को मजबूर हैं। मोहन सिंह का कहना है कि ग्रामीण अपने घर के कामकाज को छोड़कर पानी की व्यवस्था करने में लगे रहते हैं। वर्षों पूर्व गांव में जल संस्थान ने पेयजल लाइन का निर्माण कर रखरखाव के लिए ग्रामीणों के सुपुर्द किया लेकिन काफी पुरानी होने के कारण लाइन के नल जगह-जगह लीकेज हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से शीघ्र गांव में पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की है।
इधर, जल निगम के ईई वीके जैन का कहना है कि बिरही गांव में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए गांव को जल जीवन मिशन से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीणों की पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।