फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bike stolen from front of house in Gauchar

Chamoli News: गौचर में घर के सामने से बाइक चोरी

Thu, 29 Jun 2023 04:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
Bike stolen from front of house in Gauchar
गौचर। गौचर में घर के सामने खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर सिक्ख बाइकर्स की वेशभूषा बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिया। चोर की लोकेशन सोनला और नंदप्रयाग तक जाते हुए पाई गई, लेकिन इससे आगे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। स्थानीय निवासी शुभम बिष्ट पुत्र महेंद्र सिंह की बाइक हाईवे पर उनके घर के आगे खड़ी थी। बुधवार सुबह बाइक गायब मिली। उसने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक अज्ञात चोर रात्रि सवा दो बजे वहां खड़ी सभी बाइकों को स्टार्ट करने की कोशिश करते हुए दिखाई दिया। फुटेज में चोर ने माथे और आंखों के आधे हिस्से तक दुपट्टा बांध रखा था। वाहन चोर ने पहले समीप के कर्नल लॉज के बाहर लगे झंडे को निकाला और उसे शुभम की बाइक पर लगाकर बाइक स्टार्ट कर सिक्ख बाइकर्स बनकर फरार हो गया। बाइक स्वामी द्वारा घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed