फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bike crashed, one killed and one injured

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत एक घायल

Sun, 28 Mar 2021 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Bike crashed, one killed and one injured
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली से क्षेत्रपाल के बीच एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तहसील तिराहे के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। एक बाइक सवार खाई में जा गिरा जबकि दूसरा छिटककर सड़क पर ही गिरकर गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर शव बाहर निकाला। चमोली कोतवाली के एसआई शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि घायल व्यक्ति ने अपना नाम जोगी पासवाल निवासी चंपारण बिहार बताया है। मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह यहां पेंट का काम करने आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed