{"_id":"58ee59954f1c1b9f36cf78af","slug":"bicycle-rally-passed-through-narrow-passages-and-sharp-turns","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकरे रास्ते और तीखे मोड़ से गुजरी साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकरे रास्ते और तीखे मोड़ से गुजरी साइकिल रैली
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
चमोली-गोपेश्वर सड़क से ऊखीमठ के लिए गुजरती साइकिल रैली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीवी चैलेंज साइकिल रैली बुधवार को गोपेश्वर पहुंची। यहां स्कूली बच्चों ने रैली का स्वागत किया। इसके बाद रैली ऊखीमठ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
चमोली से गोपेश्वर तक दस किलोमीटर की संकरी और तीखे मोड़ की सड़क पर जब साइकिल रैली गुजरी तो लोगों ने रैली में प्रतिभाग कर रहे लोगों के अदम्य साहस की सराहना की।
विज्ञापन
मंडल से चोपता बुग्याल तक भी सड़क संकरी और चढ़ाईनुमा है। यहां भी साइकिल सवारों ने यह कठिन दूरी आसानी से पार कर ली।
जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव ने बताया कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साइकिल रैली आयोजित की गई है। रैली का शुभारंभ नैनीताल से हुआ था।
विज्ञापन