फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bhotiya tribe gets ownership rights of land in Kaleshwar

Chamoli News: कालेश्वर में भोटिया जनजाति को मिले भूमि का मालिकाना हक

Fri, 02 Feb 2024 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 02 Feb 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Bhotiya tribe gets ownership rights of land in Kaleshwar
राजस्व विभाग की जांच में बस्ती का विवरण नहीं होने से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

डीएम को भेजा ज्ञापन, कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। कालेश्वर में निवास करने वाले भोटिया जनजाति के परिवारों ने उन्हें निवासरत भूमि का मालिकाना हक दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि मालिकाना हक दिलाने के लिए राजस्व विभाग की जांच में उनके गांव का विवरण नहीं है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप डीएम कार्यालय से सभी तहसीलों से इस संबंध में जांच आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व उपनिरीक्षक ने उनके गांव की सर्वे रिपोर्ट नहीं भेजी जिससे तहसील की जांच रिपोर्ट में उनके गांव का कोई विवरण नहीं है। कहा कि यदि इस बार कालेश्वर के भोटिया जनजाति के 34 परिवार वंचित रह जाते हैं तो फिर कभी उन्हें इस भूमि का मालिकाना हक नहीं मिल पाएगा। कहा कि वे करीब सात पीढि़यों से यहां पर स्थायी तौर पर निवास कर रहे हैं। यहां उनके पक्के मकान, गोशाला, खेती बाड़ी है, साथ ही ऊनी वस्त्रों का रोजगार भी करते हैं। मगर सभी भूमिहीन हैं। उन्होंने डीएम से भोटिया जनजाति के शीतकालीन प्रवास कालेश्वर में मालिकाना हक दिलाने के लिए तहसील को कार्रवाई के लिए निर्देशित करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में देवेंद्र पल्लव, बलवीर सिंह, चंद्र सिंह, डबल सिंह, जमन सिंह, रणजीत सिंह, सचिन, हिमांशु व आनंद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed