{"_id":"698dc8b27ede0508eb0acf0c","slug":"bhet-sem-narayankoti-to-become-pms-model-village-chamoli-news-c-52-1-rpg1007-116829-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भेत सेम नारायणकोटी बनेगा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भेत सेम नारायणकोटी बनेगा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम
Thu, 12 Feb 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चयनित होने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी
गुप्तकाशी। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गुप्तकाशी के निकट पूर्व पर्यटक ग्राम भेत सेम नारायणकोटी को चयनित किए जाने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। नारायणकोटी का अपना पौराणिक महत्व होने के साथ ही फल एवं सब्जी उत्पादन के रूप में भी केदार घाटी में विशेष पहचान रही है। गांव के कुल 200 परिवार रहते हैं। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दलवीर पुजारी बताते हैं कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम का दर्जा मिलने से ग्रामीण को विश्वास है कि गांव के पौराणिक मंदिर समूह को सुसंगठित कर इसे केदारनाथ यात्रा के साथ शीतकालीन यात्रा से जोड़ा जाएगा। साथ ही मंदाकिनी नदी से हो रहे भू धंसाव के रोके जाने के प्रयास संभव हो सकेंगे। आदर्श ग्राम में चयनित होने के बाद सहायक समाज कल्याण अधिकारी एकता पंवार की उपस्थिति में प्रथम बैठक हुई। जिसमें ग्राम प्रधान शैल देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका देवी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति थे। सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित वर्ग बाहुल्य ग्राम को इस श्रेणी में चयनित किया गया है।