फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bethara XI won the match

Chamoli News: बेथरा एकादश ने जीता मैच

Wed, 04 Dec 2024 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 04 Dec 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Bethara XI won the match
नारायणबगड़। रैंस गांव में चल रहे प्रथम विश्व युद्ध वीर सेनानी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बेथरा एकादश तथा रैंस एकादश के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बेथरा एकादश ने रैंस एकादश को 6 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बेथरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 103 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी रैंस एकादश 15वें ओवर में 97 रनों पर ढेर हो गई। मैन आफ द मैच रैंस एकादश के मयंक मेहरा रहे। उन्होंने 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आयोजन समिति के शुभम नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार से क्रिकेट प्रतियोगिता के 2-2 मैच आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह रोतेला, अर्जुन रावत, सुखदेव भण्डारी, हरपाल मेहरा और अनंगपाल नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed