फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BEd in group dance and first in art faculty in group song

समूह नृत्य में बीएड और समूह गान में कला संकाय रहा प्रथम

Sat, 13 Nov 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
BEd in group dance and first in art faculty in group song
गोपेश्वर पीजी कॉलेज में आयोजित राज्य स्थापना महोत्सव में पहुंची सांस्कृतिक टीम। - फोटो : GOPESHWAR
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर में राज्य महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हुए सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समूह नृत्य में बीएड संकाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि विज्ञान संकाय ने द्वितीय और कला संकाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समूह गान में कला संकाय, शिक्षा संकाय व विज्ञान संकाय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में अवंतिका प्रथम, दीपिका द्वितीय व प्रदीप बिष्ट तृतीय रहे। संस्कृत गान में अंजलि ने प्रथम और अर्चना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर आरके गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डा. भालचंद नेगी ने अपनी संस्कृति के प्रति आदर और सम्मान का भाव जागृत करने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. विधि ध्यानी, डा. पूनम टाकुली, डा. विनीता नेगी, डा. प्रकाश लाल शाह, डा. रमाकांत यादव, डा. विक्रम शाह, डा. बीपी देवली और मीडिया कोऑर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed