{"_id":"69230264c1d39215d20f3650","slug":"bears-killed-two-bulls-in-pokhari-and-dasholi-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1003-119429-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पोखरी और दशोली में भालू ने दो बैल मार डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पोखरी और दशोली में भालू ने दो बैल मार डाले
Sun, 23 Nov 2025 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 23 Nov 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
कई गांवों में भी दिखा भालू, वन विभाग की टीमें लगातार कर रहीं गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी/पोखरी। चमोली जिले में भालू की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात को भालुओं ने पोखरी और दशोली ब्लॉक में दो बैलों को मार डाला। इसके अलावा कई गांवों में भालू दिखाई दे रहे हैं जिससे लोगों में दहशत बनी है। वहीं वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।
शनिवार रात को दशोली विकासखंड के गाड़ी गांव के नेवा तोक में भालू ने रणजीत सिंह की गोशाला का दरवाजा तोड़ दिया और बैल को मार डाला। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान मंदोधरी देवी, सरपंच पुष्पा देवी, हरेंद्र सिंह, तारेंद्र सिंह, योगंबर सिंह, नवीन सिंह, नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक माह में भालू तीन बैल और एक गाय को मार चुका है। महिलाएं खेतों में जाने से भी डर रही हैं। वहीं पोखरी ब्लॉक के जौरासी गांव में रात को दो भालू दिखे। सरपंच सुभाष कुमार ने बताया कि भालू ने जौरासी के भेरिया तोक में रणजीत लाल की गोशाला तोड़कर बैल को मार डाला। इसके अलावा गनियाला, पाव, बिशाल और देवस्थान में भालू दिख रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने ग्रामीणों से कहा कि गांव के आसपास की झाड़ियों का कटान करें और महिलाएं खेत या जंगल में अकेले न जाएं। भालू दिखने पर शोर मचाकर उसे दूर भगाया जा सकता है। वन कर्मी रात को पटाखे भी जला रहे हैं।
इंसेट
ज्योतिर्मठ में घर के दरवाजे पर पहुंचा भालू
ज्योतिर्मठ। नगर में भालू लगातार सक्रिय है। शनिवार रात को भालू वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के पास रजनीश पंवार के आवासीय भवन के पास दिखाई दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें दरवाजे पर भालू की आवाज सुनाई दी। परिवार वालों ने खिड़की से उसका वीडियो भी बनाया। कुछ देर बाद भालू चला गया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि भालू के विभिन्न क्षेत्रों में दिखने की सूचना है। तुरंत टीम को मौके लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
मकानों और खेतों में दिख रहा भालू
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। नगर के सिमली राड़खी गदेरे के समीप और ग्राम पंचायत रतोड़ा के देवथापली और नंदनपुर गांवों में रात को मकानों और खेतों में भालू दिखने से लोगों में दहशत है। अंशुल भट्ट, पूर्व क्षेपंस राकेश रतूड़ी, मोहन प्रसाद डिमरी, प्रतिमा डिमरी, ओम प्रकाश डिमरी, शिवचरण शाह आदि ने बताया कि शाम होते ही दो भालू मकान की छत और खेतों में आ रहे हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से भालू से निजात दिलाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने कहा कि विभागीय कर्मियों को गांवों में गश्त लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं गैरसैंण में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैंं। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख प्रेम संगेला, पूर्व नपंअ गंगा सिंह पंवार, सुरेंद्र खत्री, गौरव शाह, हीरा सिंह फनियाल आदि ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने बताया कि विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की जा रही है। संंवाद