फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Beards injured two people exercising

व्यायाम कर रहे दो लोगों पर भालुओं ने किया घायल

Sun, 31 Jan 2021 09:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Beards injured two people exercising
व्यायाम कर रहे दो लोगों पर भालुओं ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों लोगों ने भालुओं पर पत्थर फेंके तो भालू जंगल की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को पीएचसी नारायणबगड़ अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हरमनी तल्ली (झंगोरगांव) के दिनेशराम (42) पुत्र रविराम और विक्रमजीत (34) पुत्र बलवीर राम हरमनी बाजार स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे। इस दौरान कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर वे व्यायाम करने लगे, तभी अचानक जंगल की ओर से आए दो भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पत्थर मारकर किसी तरह भालुओं से अपनी जान बचाई। भालुओं के हमले में जख्मी दोनों लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घायलों को 108 की मदद से पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया। डॉ. नवीन डिमरी ने कहा कि दोनों लोगों के चेहरे, गले, हाथ पैरों और सिर पर गहरे जख्म हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी जुगल किशोर चौहान ने कहा कि वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। घायलों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भालू ने तीन मवेशियों को मार डाला
गोपेश्वर। दशोली ब्लॉक के फर्स्वाणफाट क्षेत्र में भालू लगातार मवेशियों को मार रहा है। मैड़-ठेली गांव में भालू ने गोशाला तोड़कर तीन मवेशियों को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरतोली, नैथोली और मैड़-ठेली गांव में भालू एक माह में लगभग 12 मवेशियों को मार चुका है। सरतोली गांव में शनिवार रात को वन विभाग की टीम गांव में गश्त और आतिशबाजी कर रही थी। इसके बाद भी भालू ने वहां से करीब दो किमी दूर मैड़-ठेली गांव में गोशाला तोड़कर मवेशियों को मार दिया। भालू ने पलेठी गांव के जशवंत लाल की गाय और मैड़-ठेली गांव के कुंवर सिंह की दो गाय को मार डाला। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि सरतोली गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। विभागीय टीम को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। जल्द ही भालू पकड़ में आ जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed