फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear kills three cattle

Chamoli News: भालू ने तीन मवेशी मारे

Fri, 28 Nov 2025 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 28 Nov 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Bear kills three cattle
 दशोली ब्लॉक के स्यूंण गांव में भालू ने गौशाला को तोड़कर गाय को मार डाला। स्रोत जागरुक पाठक
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले में भालू की दहशत कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार रात को भालू ने दो गांवों में एक गाय और दो बैलों को मार डाला।
दशोली विकासखंड के स्यूंण गांव में वन विभाग की टीम रात करीब 10 बजे तक गश्त करती रही। ग्रामीण धीरेंद्र राणा ने बताया कि ग्रामीण रात एक बजे तक पटाखे जलाते रहे। जैसे ही ग्रामीणों ने पटाखे जलाने बंद किए उसके कुछ देर बाद ही भालू आया और महावीर सिंह राणा की गोशाला को तोड़कर गाय को मार डाला। भालू ने पहले गांव से करीब एक किमी दूर छानी में गोशाला तोड़ने की कोशिश की। शुक्रवार को भी वन विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है। वहीं विकासखंड नंदानगर के ग्राम महड़ बगठी में शुक्रवार रात को भालू ने रघुवीर लाल की गोशाला को तोड़कर वहां बंधे दो बैलों को मार डाला। ग्राम प्रधान गौरव सती ने बताया कि भालू से लोगों में दहशत बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed