फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Be extra careful during festive season, maintain law and order

Chamoli News: त्योहारी सीजन में बरतें अतिरिक्त सावधानी, दुरुस्त रखें कानून व्यवस्था

Tue, 22 Oct 2024 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 22 Oct 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
Be extra careful during festive season, maintain law and order
गोपेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करनें पर महिला पुलिस कर्मी को प्रश​​स्ति पत्र देते एसपी सर्वेश पंवा
फोटो
विज्ञापन

एसपी ने ली बैठक, दिए निर्देश
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 पुलिस अधिकारी व कर्मी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को त्योहारी सीजन में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही बाजारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान पिछले माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों और हेमकुंड साहिब यात्रा में बेहतर कार्य करने वाले आठ पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

एसपी ने मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी में कहा कि त्योहारी सीजन के कारण भीड़-भाड़ और संवेदनशील वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करें और अवैध गतिविधियों में शामिल व शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों आदि के साथ बैठक कर जरूरी बिंदुओं पर वार्ता करें। एसपी ने फायर स्टेशन को पटाखा बाजार सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में फायर टेंडर तैनात करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक चमोली संजय गब्र्याल, सहायक अभियोजन अधिकारी सुजाता आजाद सहित सभी थाना और चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed