फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Basti above and drinking water tank below, more than six families yearn for water

Chamoli News: बस्ती ऊपर और पेयजल टैंक नीचे, छह से अधिक परिवार पानी के लिए तरसे

Tue, 07 Jan 2025 10:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 07 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Basti above and drinking water tank below, more than six families yearn for water

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के नैनीसैंण सड़क के ठीक ऊपर बस्ती में छह से अधिक मकान बन गए हैं लेकिन ये मकान आईटीआई मोहल्ले में पानी की आपूर्ति करने वाले टैंक से अधिक ऊंचाई पर बन गए हैं। ऐसे में इन मकानों में रहने वाले परिवार पानी के लिए परेशान हैं। पानी नहीं आने पर लोगों को हैंडपंप और पाइपों से पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से लिफ्ट के जरिये परिवारों को पानी की आपूर्ति करने की मांग की।




स्थानीय अनिल रावत, नंदन, विनोद कुमार, दिनेश और जशोदा देवी आदि ने कहा कि यहां छह से अधिक परिवार रहते हैं। पानी के लिए कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। या तो दूसरों के घरों से, हैंडपंप से या पाइप लगाकर किसी तरह पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय महिपाल सोनियाल ने जल संस्थान से लिफ्ट के जरिये टैंक से अलग कनेक्शन देकर पानी पहुंचाने की व्यवस्था की मांग की। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश पुरोहित ने कहा कि आईटीआई के ऊपरी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए नई लाइन बिछाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed