फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bank starts operations in new premises in Helang

Chamoli News: हेलंग में नए परिसर में बैंक का संचालन शुरू

Sat, 11 Jan 2025 10:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 11 Jan 2025 10:08 AM IST
विज्ञापन
Bank starts operations in new premises in Helang
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का नए बैंक परिसर में संचालन शुरू हो गया है। नए बैंक परिसर का शुभारंभ भवन स्वामी राजी देवी ने किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने अपने ग्राहकों को बैंकिंग के बारे में जानकारी दी और साइबर ठगों से बचने और अल्प बचत के बारे में बताया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक जितेश सिंह रावत, ज्योतिर्मठ बैंक शाखा के प्रबंधक अमित किमोठी, कार्यालय सहायक माधव पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


नशा मुक्ति अभियान चलाया
गोपेश्वर। चमोली पुलिस की ओर से इन दिनों नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नंदप्रयाग और नंदानगर में जागरूकता अभियान चलाए गए। पुलिस ने वाहन चालकों और व्यवसायियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। चमोली कोतवाली थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के निर्देशन में नंदप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में व्यवसायियों को नशे के सेवन से जुड़े स्वास्थ्य, सामाजिक और कानूनी पहलुओं के बारे में बताया गया। उन्हें नशे की लत से बचने के तरीके भी बताए गए। इधर नंदानगर के बैंड बाजार में भी स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा की मांग
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के समीप स्थित ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा न होने से यहां लोगों को करंट का डर बना हुआ है। सुभाषनगर क्षेत्र को जाने वाले आम रास्ते पर दिनभर पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही आम लोगों की आवाजाही रहती है। रास्ते के ही समीप ट्रांसफार्मर लगाया गया है। विपिन, कर्मवीर सिंह और अर्जुन सिंह ने ऊर्जा निगम से ट्रांसफार्मर की सुरक्षा की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन के लिए समय निर्धारित
गोपेश्वर। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग ने अधिसूचना जारी कर नगर पंचायत नंदप्रयाग के कक्षों के परिसीमन के तहत चंडिका मोहल्ला वार्ड में शामिल भौंती-बेडुला को नगर पंचायत में शामिल किया गया है। विकास खंड दशोली की ग्राम पंचायत धारकोट का राजस्व ग्राम भौंती-बेडुला के ग्राम पंचायत, क्षेत्र व जिला पंचायत के पुनर्गठन व परिसीमन के लिए समय सारिणी निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि 13 जनवरी को पंचायतों के पुनर्गठन का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और 14 को पुनर्गठन प्रस्तावों पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 15 को आपत्तियों का निराकरण करते हुए 17 तक अंतिम प्रस्तावों का प्रकाशन कर निदेशालय को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed