फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Balwant and Prince first in snowshoeing and Pritam and Priya first in sky running

स्नोसोइंग में बलवंत व प्रिंस और स्काई रनिंग में प्रीतम व प्रिया प्रथम

Sun, 06 Mar 2022 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Balwant and Prince first in snowshoeing and Pritam and Priya first in sky running
औली में स्नोसोइंग प्रतियोगिता में शामिल होतीं महिला खिलाड़ी। - फोटो : GOPESHWAR
औली में पहली बार दो दिवसीय स्नोसोइंग और स्काई स्नो ओपन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 186 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 12 महिला खिलाड़ी भी थीं। इस दौरान हुई स्नोसोइंग में बलवंत व प्रिंस और स्काई रनिंग में प्रीतम व प्रिया प्रथम रहे।
विज्ञापन

रविवार को स्नो सोइंग एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीबीपी के डीआईजी यशपाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता में सेना, आईटीबीपी सहित स्थानीय युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के स्नोसोइंग पुरुष वर्ग में आईटीबीपी के बलवंत सिंह प्रथम, गढ़वाल स्काउट के धर्मेंद्र सिंह द्वितीय और गढ़वाल स्काउट के ही सूरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। स्काई रनिंग प्रतियोगिता में गढ़वाल स्काउट के प्रीतम सिंह प्रथम, गढ़वाल स्काउट के वीपेंद्र सिंह द्वितीय और आईटीबीपी के राजेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग के स्नोसोइंग में आईटीबीपी की प्रिंस कुमारी प्रथम, आईटीबीपी की रागिनी नेगी द्वितीय और उत्तराखंड की सपना रावत तृतीय स्थान पर रही। स्काई रनिंग में उत्तराखंड की प्रिया डिमरी ने प्रथम, आईटीबीपी की प्रिंस कुमारी ने द्वितीय और उत्तराखंड की सपना रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजक अजय भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने और युवाओं को साहसिक व बर्फीले खेलों के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मौके पर मौजूद बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि औली आज विश्वभर में पहचान बना चुका है। यहां बर्फबारी के बाद निरंतर स्कीइंग से संबंधित खेल गतिविधियां होनी चाहिए। स्कीइंग देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। इस मौके पर विमलेश पंवार, किशोर डिमरी, विजयंत रावत, किशोर पंवार, राजीव मेहता, विकेश डिमरी, चंद्रशेखर चौहान, भरत चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed