फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bahay youth with bike in Gadre, villagers rescued

गदेरे में बाइक सहित बहा युवक, ग्रामीणों ने बचाया

Sat, 01 Aug 2020 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Bahay youth with bike in Gadre, villagers rescued
मूूसलाधार बारिश के कारण खेती-मालसी-सिराणा मोटर मार्ग पर एक बाइक सवार सड़क पार करते समय बाइक सहित गदेरे की तेज धारा में बह गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को बचा लिया। युवक को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

खेती गांव के ग्राम प्रधान धर्म सिंह पंवार ने बताया कि शनिवार सुबह प्यूंरा, पज्याणा, लंगटांई, खेती, सुगड़, मालसी, सिराणा, चोरड़ा, बेड़ी, छिमटा आदि गांवों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे गदेरे उफान पर आ गए। इसी दौरान सिराणा गांव का युवक लक्ष्मण सिंह (28) बाइक से कर्णप्रयाग जा रहा था तो गांव से छह किमी दूर खेती गांव के पास गदेरे की तेज धारा में बाइक सहित बह गया। इसी दौरान वहां मौजूद दिनेश लाल, सुनील लाल, नंदलाल, हरीश व दर्शन ने उसे बहते देखा तो सभी लोग एक साथ पानी में उतर गए और युवाओं ने अपनी जान पर खेलकर लक्ष्मण को सकुशल गदेरे से बाहर निकाला। गदेरे में पत्थर पर अटकी बाइक भी निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed