{"_id":"6af5b1c03c34d974ba0d3239","slug":"bageshwar-won-the-football-tournament-title-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127821-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बागेश्वर ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बागेश्वर ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
Thu, 12 Nov 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गैरसैंण। जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से मेहलचौरी में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबला बागेश्वर की टीम ने जीता। बागेश्वर ने मेहलचौरी बी को 10-2 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि मिली। उपविजेता रही मेहलचौरी बी टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। युवा खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट की शुरुआत कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने की। इस अवसर पर संरक्षक अवतार सिंह नेगी, राकेश सिंह रावत, दान सिंह नेगी, प्रदीप कुंवर और नंदन नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद