{"_id":"6640c8272a5bca601808def4","slug":"badrish-xi-won-the-title-of-cricket-tournament-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-105699-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीश इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीश इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Sun, 12 May 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 12 May 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
6 विकेट से रोशन इलेवन को हराया, करन चौहान बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। जयश्री लक्ष्मी नारायण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बदरीश इलेवन ने रोशन इलेवन को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि विधायक भूपालराम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी ने टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोशन इलेवन और बदरीश इलेवन के बीच खेला गया। रोशन इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रोशन इलेवन ने निर्धारित ओवर में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी बदरीश इलेवन के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रर्दशन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस तरह बदरीश इलेवन ने टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। टीम के खिलाड़ी करन चौहान सर्वाधिक 64 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। उन्हें टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष भगवती सती, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनजीत सिंह कठैत, कांग्रेस के संदीप पटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, रामबहादुर सलामी, गुड्डी देवी, सुशीला बिष्ट, लक्ष्मी टम्टा आदि मौजूद रहे।