फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath temple will remain closed for five hours today, Uddhavji will go to Mata Murti temple

Chamoli News: आज पांच घंटे बंद रहेगा बदरीनाथ मंदिर, माता मूर्ति मंदिर जाएंगे उद्धवजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Badrinath temple will remain closed for five hours today, Uddhavji will go to Mata Murti temple

विज्ञापन
माणा गांव में रविवार को माता मूर्ति मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह दस बजे बदरी विशाल के सखा उद्धवजी माता मूर्ति से मिलने माणा गांव स्थित माता मूर्ति मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान सुबह दस से अपराह्न तीन बजे तक बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। तीन बजे के बाद दर्शन शुरू हो जाएंगे।
शनिवार दोपहर को माणा गांव से क्षेत्रपाल घंटाकर्ण जी बदरी विशाल को माता मूर्ति आने का न्यौता देने बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। इस मौके पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार सुबह दस बजे बदरीविशाल के सखा उद्धव जी उनके प्रतिनिधि के तौर पर माता मूर्ति से कुशलक्षेम जानने के लिए माणा स्थित माता मूर्ति मंदिर पहुंचेंगे। यहां पर विशेष पूजा अर्चना, अभिषेक आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन




घंटाकर्ण के बदरीनाथ मंदिर पहुंचने के दौरान माणा गांव के प्रधान पीतांबर मोल्फा, पाश्वा आशुतोष कनखोली, रघुवीर कंडारी, केसर सिंह रावत, किशोर सिंह बड़वाल, जगदीश सिंह बड़वाल, किशोर सिंह मोल्फा, दीपक रावत के अलावा बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed