{"_id":"57b88b1e4f1c1bff136ebd2c","slug":"badrinath-highway-was-blocked-for-ten-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में मलबे को हटाती बीआरओ की जेसीबी।
- फोटो : Amar Ujala
बदरीनाथ हाईवे शनिवार को पिनौला और लामबगड़ में करीब दस घंटे अवरुद्ध रहा, जिससे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जा रहे तीर्थयात्री परेेेशान रहे। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्री गोविंदघाट तक दो किमी पैदल ही गए।
विज्ञापन
पिनौला और लामबगड़ में बीती शुक्रवार को हुई बारिश से रात करीब दो बजे अवरुद्ध हो गया था, जिसे सीमा सड़क संगठन की मशीनों ने शनिवार को दोपहर 12 बजे तक सुचारु किया। हालांकि लामबगड़ में दोपहर बाद बारिश शुरू होने हाईवे बार-बार बाधित होता रहा, जिससे यात्रा वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि जोशीमठ से लामबगड़ तक हाईवे पर कई लूज रॉक हैं, जो बारिश होने पर भी हाईवे पर छिटक रहे हैं।
विज्ञापन