{"_id":"67ae2a4ab40dba5cbf0920f6","slug":"badrinath-highway-remained-closed-for-two-hours-jammed-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-618781-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, लगा जाम
Thu, 13 Feb 2025 10:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मारवाड़ी के पास बोल्डर आने से बृहस्पतिवार सुबह करीब दो घंटे तक बंद रहा। हाईवे बंद होने से दोनों ओर से वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे स्कूली छात्र-छात्राएं भी समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाए।
बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के पास इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के सम्मुख चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले मारवाड़ी से ज्योतिर्मठ तक हाईवे को चाक-चौबंध बनाने की चुनाैती है। इसी को देखते हुए हाईवे पर रात-दिन चौड़ीकरण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे हिल कटिंग के दौरान हाईवे पर मलबा आ गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। स्कूली वाहन भी हाईवे पर फंसे रहे। कार्यदायी संस्था ने जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया। सुबह करीब नौ बजे तक हाईवे को सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन
यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने कल जाएगी प्रशासनिक टीम
गोपेश्वर। चमोली जिला प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। धाम में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, संचार जैसी सुविधाएं बहाल करने को लेकर 15 फरवरी को जिलाधिकारी संदीप तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बदरीनाथ धाम जाएगी।
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा आगामी चार मई से शुरू हो जाएगी। तैयारियों के लिए करीब दो माह का समय शेष है जिसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बदरीनाथ धाम का जायजा लेगी। डीएम ने पंडा पुरोहित और होटल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों को भी बुलाया है जिससे सभी समस्याओं को पहले ही दुरुस्त किया जा सके।
वहीं बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान के काम आगामी मार्च में शुरू होंगे। डीएम संदीप तिवारी ने कहा कि बदरीनाथ धाम यात्रा तैयारियों और मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा लेने के लिए 15 फरवरी को अधिकारियों की टीम के साथ बदरीनाथ धाम का जायजा लेंगे। संवाद