फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway remained closed for three hours in Parthadip

पर्थाडीप में तीन घंटे तक अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

Fri, 30 Sep 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 08:09 PM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पास भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।एनएचआईडीसीएल की मशीनों के जरिए हाईवे को खोलने का काम शुरू हुआ।करीब दो घंटे तक मलबे का निस्तारण करने के बाद हाईवे को सुचारु किया जा सका।

विज्ञापन
Badrinath Highway remained closed for three hours in Parthadip

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पास भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से हाईवे दोबारा कभी भी बंद हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। हाईवे से गुजरती यात्रा बस का पहिया मलवे में धंस गया। बस को सही सलामत निकालने में एनएचआईडीसीएल के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद बस को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया गया। एनएचआईडीसीएल की मशीनों के जरिए हाईवे को खोलने का काम शुरू हुआ। करीब दो घंटे तक मलबे का निस्तारण करने के बाद हाईवे को सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन

हाईवे को सुचारु रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यहां पहाड़ी से लगातार मलबा हाईवे पर आ रहा है, इस कारण ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। - आरके श्रीवास्तव, डीजीएम, एनएचआईडीसीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed