फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway remained closed for three hours in Khachda drain due to landslide

भूस्खलन से खचड़ा नाले में तीन घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे

Fri, 14 Oct 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway remained closed for three hours in Khachda drain due to landslide
बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को खचड़ा नाले में पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण करीब तीन घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों ने अपने वाहनों में ही घंटों बैठकर हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। खचड़ा नाले में हाईवे बेहद खस्ताहाल हो गया है। यहां पहाड़ी से रह-रहकर भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चटख धूप खिली होने के कारण सुबह से ही बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा सुचारु थी। दोपहर एक बजे अचानक नाले के ऊपरी हिस्से की पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। यहां से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरा जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना पुलिस प्रशासन की ओर से बीआरओ के अधिकारियों को दी गई जिसके बाद मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों को मलबा हटाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। अपराह्न चार बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका। हाईवे खुलने के बाद तीर्थयात्री अपने गंतव्य का रवाना हुए। खचड़ा नाले में बीआरओ की ओर से पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन भूस्खलन के मलबे से यह कार्य भी पिछड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed