फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway remained closed for seven hours in Pagalnala

पागलनाला में सात घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Mon, 12 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway remained closed for seven hours in Pagalnala
बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला में मलबा और बोल्डर आने से करीब सात घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही फूलों की घाटी जा रहे पर्यटकों ने वाहनों में बैठकर हाईवे खुलने का इंतजार किया। सुबह करीब 11 बजे हाईवे खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भारी बारिश के दौरान तड़के चार बजे पागल नाला उफान पर आ गया। नाले से आया टनों मलबा हाईवे पर अटक गया। हाईवे बाधित होने से दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह सात बजे मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब ग्यारह बजे यातायात सुचारु हो पाया। हालांकि, अभी भी नाले में बड़े-बडे़ बोल्डर अटके हुए हैं, जिससे दोबारा हाईवे के बाधित होने की आशंका बनी हुई है। इधर, एनएचआईडीसीएल (नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के सहायक अभियंता शशिकांत का कहना है कि पागलनाला में आए मलबे को पूरी तरह से हटा दिया गया है। बरसात सीजन को देखते हुए मौके पर मशीनें व मजदूर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed