फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway is narrow at many places, if not rectified

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे कई जगह संकरा, नहीं सुधारा तो लगेगा जाम

Wed, 05 Apr 2023 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway is narrow at many places, if not rectified

विज्ञापन
बदरीनाथ यात्रा में बस कुछ ही दिन बाकी







27 अप्रैल से शुरू होने जा रही बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यहां कई जगहों पर अभी भी हाइवे संकरा बना है जिस कारण यहां एक साथ सैकड़ों वाहनों के आने से यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है।




ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से चमोली तक कई जगहों पर हाईवे संकरा है। कर्णप्रयाग के गांधीनगर में हाइवे पर नदी किनारे से पुश्ते का निर्माण नहीं कराया जिस कारण यहां अभी से जाम लग रहा है। साथ ही बदरीनाथ हाइवे पर गौचर, कर्णप्रयाग, लंगासू, नंदप्रयाग, चमोली सहित अन्य कस्बों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। यह भी जाम का कारण बन सकते हैं। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए अभी से रूट डायवर्जन एवं यातायात प्लान तैयार करने, पार्किंग स्थल चिन्हित कर बाजार के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed