{"_id":"649dcf179fb0dc9bd9019054","slug":"badrinath-highway-collapsed-100-meters-due-to-landslide-gopeshwar-news-c-5-1-drn1030-188991-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भूस्खलन से 100 मीटर ध्वस्त हुआ बदरीनाथ हाईवे, दिनभर रुका रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भूस्खलन से 100 मीटर ध्वस्त हुआ बदरीनाथ हाईवे, दिनभर रुका रहा यातायात
विज्ञापन
भूस्खलन से 100 मीटर ध्वस्त हुआ बदरीनाथ हाईवे, दिनभर रुका रहा यातायात
दस किलोमीटर तक लगी रही वाहनों की लाइन, दोनों ओर 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री फंसे
छिनका में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। पहाड़ी से निकाला मलबा अलकनंदा नदी तक जा पहुंचा। हाईवे के दोनों ओर दस हजार से अधिक तीर्थयात्री फंस गए। दिनभर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे हाईवे के दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक यात्रियों के वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
जिले में बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश हुई। सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर अचानक छिनका में पहाड़ी से विस्फोट की आवाज के साथ पत्थर और मलबा हाईवे पर आ गया। पहाड़ी से छिटपुट पत्थर गिरने के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से पहले ही यहां वाहनों की आवाजाही को रोक लिया गया था। हाईवे के अवरुद्ध होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के वाहनों को बदरीनाथ धाम, जोशीमठ, पीपलकोटी, कर्णप्रयाग, चमोली, नंदप्रयाग, गौचर में ही रोक लिया। हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना पर सुबह दस बजे एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हाईवे पर मलबा गिरने से यहां करीब 100 मीटर हाईवे भी ध्वस्त हो गया है। हाईवे से मलबा हटाने के काम में तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि रात आठ बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर लिया जाएगा।
बोल्डर गिरने से गंगोत्री हाईवे आधे घंटे रहा अवरुद्ध
उत्तरकाशी। जनपद में हल्की बारिश से मनेरी के समीप पहाड़ी से गंगोत्री हाईवे पर बोल्डर गिरने से करीब आधे घंटे आवाजाही बंद रही जिसे बीआरओ ने आवाजाही के लिए सुचारू करवाया। वहीं मोरी-त्यूणी रोड भी शांद्रा के पास मलबा गिरने से करीब दो घंटे बंद रहा।