फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   badrinath highway close in 12 hours.

बदरीनाथ हाईवे बंद, 7 हजार यात्री फंसे

Mon, 20 Jun 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Mon, 20 Jun 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway close in 12 hours.
सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में तीर्थयात्री स्वयं हाईवे पर आए पत्थरों को हटाते हुए। - फोटो : Amar Ujala

रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे करीब बारह घंटे अवरुद्ध रहा। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शन को जा रहे करीब सात हजार तीर्थयात्री विभिन्न पड़ावों में फंसे रहे। सोमवार शाम तीन बजे हाईवे सुचारु होने के बाद तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


रविवार रात को चमोली से पांडुकेश्वर तक भारी बारिश हुई, जिससे सोमवार को तड़के तीन बजे बदरीनाथ हाईवे बल्दौड़ा, पिनौला और पैनी में चट्टानी भाग से मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। पैनी में खनोली गदेरे में उफान आने से चार ढाबे भी क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे अवरुद्ध होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रियों के वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस प्रशासन ने सुबह आठ बजे बाद यात्रा वाहनों को जोशीमठ और गोविंदघाट में ही रोक लिया।
विज्ञापन


पिनौला, पैनी और बल्दौड़ा में भी यात्रा वाहन फंसे रहे। दिनभर तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। सुबह दस बजे सीमा सड़क संगठन की पांच मशीनों और सौ से ही अधिक श्रमिकों ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। सीमा सड़क संगठन के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि भारी बारिश होने पर हाथी पर्वत से बैनाकुली तक हाईवे पर कई ऐसे बरसाती नाले हैं जो दिक्कत पैदा कर सकते हैं। हाईवे को अधिक समय तक बंद होने नहीं दिया जाएगा। हाईवे पर मशीनें और मैन पावर की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed