फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   badrinath door open.

बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, 15 हजार यात्रियों ने किए अखंड ज्योति के दर्शन

Wed, 11 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदरीनाथ (चमोली)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदरीनाथ (चमोली) Updated Wed, 11 May 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
badrinath door open.
बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के दौरान मंदिर परिसर में चौंफुला नृत्य करती पांडुकेश्वर की महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala

 उत्साह, उमंग और आस्था के बीच बुधवार को भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में चार बजकर तीस मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ छह माह के लिए खुल गए हैं। इस मौके पर करीब 15 हजार तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ की अखंड ज्योति के दर्शन किए। धाम में मध्य रात्रि से ही तीर्थयात्रियों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी, जो सुबह दस बजे तक करीब आठ सौ मी. पार कर चुकी थी।

विज्ञापन


धाम के मुख्य सिंह द्वार के दोनों ओर तड़के तीन बजे से ही वेदांत संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के छात्रों की वेद ऋचाएं गूंजनी शुरू हो गई थी। परंपरानुसार तड़के 3.35 बजे बामणी गांव से कुबेर की डोली ने गेट नंबर तीन से मंदिर के मुख्य परिसर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इसके बाद सुबह चार बजे रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल मंदिर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे। यहां द्वार पूजा के साथ ही छह माह तक धाम के कपाट खोलने को लेकर संकल्प पूजा की गई। मेहता थोक के ग्रामीण मंदिर के मुख्य द्वार की चाबी लेकर पहुंचे और सुबह 4.30 बजे धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बदरीनाथ की अभिषेक पूजा संपन्न हुई। अपराह्न तीन बजे बदरीनाथ को भोग लगाया गया।

गढ़वाल स्काउट की भक्तिमय बैंड धुनों पर बामणी और माणा गांव की महिलाओं के साथ ही दिल्ली से आई तीर्थयात्रियों ने भी मनमोहक नृत्य किया। इस मौके पर टिहरी नरेश के प्रतिनिधि के रूप में हर्षवर्धन नौटियाल के अलावा पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, बीकेटीसी की पूर्व उपाध्यक्ष मधु भट्ट, डीएम विनोद कुमार सुमन, पुलिस कप्तान प्रीति प्रियदर्शिनी, बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed