फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham act halfway

बदरीनाथ धाम में कार्य आधे-अधूरे

Wed, 04 May 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Wed, 04 May 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन

शासन से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के दौरों और मैराथन बैठकों के बावजूद बदरीनाथ धाम में कार्य अभी भी आधे-अधूरे हैं। नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से बदरीनाथ के आंतरिक मार्गों पर बिछाई गई टाइल्स कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी हैं, आरसीसी का काम पूरा नहीं हो पाया है। रास्तों के किनारे नालियां भी क्षतिग्रस्त पड़ी हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ वाहन पार्किंग स्थल पर वर्ष 2013 से खड़ा खराब वाहन अभी तक नहीं हटाया गया है। कूड़ा निस्तारण की भी उचित व्यवस्था नहीं हुई है। बदरीनाथ मंदिर प्रांगण में स्ट्रीट लाइटें भी अभी तक नहीं लगी हैं। सुलभ इंटरनेशनल की ओर से धाम में 12 शौचालयों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन


इसमें अभी तक मात्र पांच शौचालयों का ही निर्माण कार्य पूर्ण हो पाया है। सीवर लाइन का कार्य भी अधूरा है। मुख्य पथ पर जगह-जगह अधूरे छोड़े गए गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन का कहना है कि संबंधित विभागों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। धाम में यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed