फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   badrinath and hemkund sahib yatra continue

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा जारी

Tue, 07 Jul 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Tue, 07 Jul 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद मंगलवार को बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा जारी रही। हालांकि यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन


 232 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम और 102 ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका। 93 तीर्थयात्री हेमकुंड के दर्शन कर अपने घरों को लौट गए।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब दिनभर कोहरे से ढका रहा। बदरीनाथ में शाम पांच बजे से हल्की बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक ही चली।

हेमकुंड साहिब में दिनभर बारिश नहीं हुई। हालांकि घांघरिया में दोपहर बाद से रिमझिम बारिश शुरू हुई। तीर्थयात्री बारिश के बीच ही हेमकुंड साहिब के दर्शनों को पहुंचे।
विज्ञापन


जिले में आज भी बंद रहेंगे स्कूल
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जिले में तीसरे दिन बुधवार को भी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि मंगलवार को जिले में कई निजी स्कूल खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से पहुंचे घांघरिया
गोविंदघाट से मंगलवार को पांच तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से घांघरिया पहुंचे। बदरीनाथ धाम में दिनभर कोहरा छाए रहने से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो पाई है।

बदरीनाथ के लिए बीती 25 जून से अभी तक एक भी हेलीकॉप्टर ने उड़ान नहीं भरी है। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के समीप बलराम ब्रिज पर रेतीली मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई, जिससे यहां पर यात्रा वाहन धक्का मारकर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed