{"_id":"5d9b6dbc8ebc3e015a2237cf","slug":"badrinath-and-hemkund-passengers-upset-highway-blocked-gopeshwar-news-drn322108238","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान टूटने से हाईवे अवरुद्ध, चार घंटे आवाजाही ठप होने से बदरीनाथ और हेमकुंड यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान टूटने से हाईवे अवरुद्ध, चार घंटे आवाजाही ठप होने से बदरीनाथ और हेमकुंड यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे परसोनला में चट्टान टूटने से क्षतिग्रस्त हुई जेसीबी मशीन। चार घंटे तक हाईवे के खुल?
- फोटो : GOPESHWAR
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत सोनला के पास सोमवार तड़के चार बजे चट्टान टूटने से यहां खड़ी एक जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब चार घंटे तक हाईवे अवरुद्ध रहा, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोपेश्वर और चमोली की तरफ दूध, अखबार और सब्जी ले जाने वाले वाहन भी इस दौरान बीच में फंसे रहे। एनएचआईडीसीएल की ओर से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे यातायात सुचारु किया जा सका।
बदरीनाथ हाईवे के हिल साइड पर इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है। सोनला में चट्टानी भाग और सड़क संकरी होने के कारण सड़क चौड़ीकरण कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। रविवार रात को सोनला क्षेत्र में बारिश होने से सोमवार तड़के चार बजे चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। इस दौरान यहां खड़ी जेसीबी मशीन भी चट्टान से टूटे बोल्डरों की चपेट में आ गई। हाईवे अवरुद्ध होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को भी अपने वाहन में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। सुबह सात बजे एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीन और मजदूरों ने हाईवे से मलबा और बोल्डरों को हटाने का काम शुरू किया। करीब आठ बजे हाईवे को सुचारु किया गया। एनएचआईडीसीएल के सहायक अभियंता शशिकांत का कहना है कि बोल्डरों के आने से जेसीबी मशीन को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि उस वक्त हिल कटिंग का काम नहीं चल रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
लंगासू के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान सड़क की तलहटी में खुदाई करने से चट्टान कमजोर पड़ गई हैं, जिससे बार-बार मलबा हाईवे पर मलबा गिर रहा है।