फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Baba Barfani's journey halted again due to heavy snowfall in Neeti valley

नीती घाटी में भारी बर्फबारी से बाबा बर्फानी की यात्रा फिर रुकी

Wed, 21 Apr 2021 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Baba Barfani's journey halted again due to heavy snowfall in Neeti valley
नीती घाटी में भारी बर्फबारी के कारण टिम्मरसैंण स्थित बाबा बर्फानी की यात्रा रुक गई है। मलारी से आगे हाईवे पर बर्फ है। गमशाली, बांपा और नीती गांव भी बर्फ के आगोश में है, जिससे स्थानीय श्रद्धालु भी बाबा बर्फानी के दर्शनों को नहीं जा पा रहे हैं। गमशाली गांव में एसडीआरएफ के जवानों ने पैदल रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन क्षेत्र में करीब एक फीट बर्फ जमी होने से अभी यात्रा शुरू होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बीते सात अप्रैल से बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू हुई थी, लेकिन तब से क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से बाहरी क्षेत्रों से श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को नहीं जा पा रहे हैं। नीती घाटी के पूरण सिंह ने बताया कि मलारी क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के कारण वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। हाईवे को सुचारु होने में अभी कुछ दिनों का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed