फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Awareness march taken out to save forests from fire

वनों को आग से बचाने के लिए निकाली जागरूकता यात्रा

Sat, 12 Mar 2022 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Awareness march taken out to save forests from fire
चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण और विकास केंद्र की ओर से वनों को आग से बचाने के लिए कंडारा गांव से सुनाली गांव तक जागरूकता यात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने वनों को आगे से बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सीपी भट्ट पर्यावरण और विकास केंद्र की ओर से नवंबर महीने से गांवों में पदयात्रा निकाली गई थी। अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार को कंडारा गांव से सुनाली गांव तक जागरूकता यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। यात्रा के बाद सुनाली गांव में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह ने ग्रामीणों को वनाग्नि रोकने का संकल्प दिलाया। केंद्र के ट्रस्टी मंगला कोठियाल और पर्यावरण कार्यकर्ता विनय सेमवाल ने वनाग्नि रोकथाम और वनाग्नि के नुकसान के बारे में बताया। महिला मंगल दल अध्यक्ष भुवना देवी ने कहा कि जंगल हमारे जीवन के आधार हैं। नंदप्रयाग के वनाधिकारी चंद्र शेखर ने वनाग्नि के कारण और रोकथाम के बारे में बताया। रात दस बजे तक अलग-अलग गांवों में गोष्ठियों का दौर चलता रहा। शनिवार को दूसरे दिन सीरी, डुंगरी, रेंगाव और असेड़ आदि गांवों में गोष्ठियां की गईं। इस दौरान सिलंगी गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह रावत, सुनाली गांव की अनीसा देवी, ओम प्रकाश भट्ट, शिक्षक महेंद्र नेगी, सोनला के सरपंच बचन सिंह और देवी प्रसाद भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed