फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Awarded participants of tug of war and cultural programs

रस्साकशी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी पुरस्कृत

Tue, 21 Jan 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Awarded participants of tug of war and cultural programs
आदिबदरी में आयोजित महाभिषेक समारोह पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला जलयात्रा, शांति यज्ञ और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान भक्तों ने भगवान आदिबदरीनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। समारोह में रस्साकशी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि पेयजल अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष रिपुदमन सिंह रावत ने पहाड़ों से हो रहे पलायन पर चिंता जताई। उनको समिति की ओर से आदिबदरी मंदिर का चित्र भेंट किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने कहा कि क्षेत्रवासियों से सहयोग से समारोह को भविष्य में नया आयाम देने का प्रयास होगा। इस मौके पर तहसीलदार राकेश पल्लव, राकेश भंडारी, गैंणा रावत, नरेश बरमोला, नवीन बहुगुणा, विजय चमोला, नंदा सिंह, बृजेश कुंवर, यशवंत भंडारी, नरेंद्र चाकर, बलवंत सिंह, राजेंद्र रावत, विक्रम मिंगवाल, जगदीश खंडूड़ी, नवीन, अशोक, लक्ष्मण, मदन मोहन, भुवन बरमोला आदि थे।
विज्ञापन

प्रेम और विश्वास से ही बनी रहेगी शांति
आदिबदरी। आदिबदरी मेले के दौरान गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में कथा का आयोजन भी हो रहा है। मंगलवार को कथा वाचन करते हुए चक्रधर थपलियाल ने सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रेम और विश्वास से परिवार व समाज में हमेशा शांति का वातावरण बना रहता है। सच्चाई पर चलने वाले लोग जीवन में हमेशा सफल होते हैं। राकेश तिवारी व जगदंबा खंडूड़ी के मार्गदर्शन में विश्वशांति के लिए यज्ञ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed