{"_id":"667ebcdea452f690f10246cf","slug":"avengers-xi-became-the-winner-of-cricket-competition-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-106794-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एवेंजर्स एकादश बना क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एवेंजर्स एकादश बना क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता
Fri, 28 Jun 2024 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 28 Jun 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। कर्णभूमि कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवेंजर्स एकादश ने उमा डेंटल एकादश को 90 रनों से हराकर अपने नाम किया। एवेंजर्स एकादश के सचिन रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट बैट्समैन करण चौहान, बेस्ट कीपर नवीन कुमार, बेस्ट फील्डर विपिन बिष्ट, बेस्ट बॉलर विमल पांडे को दिया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी एवेंजर्स की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 242 रन बनाए। एवेंजर्स की टीम से सबसे ज्यादा 75 रन सचिन रावत ने बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उमा डेंटल की टीम 15 ओवरों में 152 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि युवा व्यापारी अंशुल भट्ट और विशिष्ट अतिथि भाजपा चमोली अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष गणेश शाह ने आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 21000 रुपये और उपविजेता को 12000 रुपये के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गणेश शाह, प्रदीप, दर्शन तोपाल, प्रेम मनराल, अभिषेक नेगी आदि मौजूद थे। संवाद