फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath Auli road opened yet the vehicles of tourists were sliding due to frost it was closed on Monday

जोशीमठ: औली मार्ग खुला, फिर भी रपट रहे पर्यटकों के वाहन, पाला जमने से सोमवार को हो गया था बंद

Tue, 28 Dec 2021 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 28 Dec 2021 07:18 PM IST
सार

जोशीमठ से औली तक सड़क संकरी होने के कारण पर्यटकों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ रहा है। नए साल के जश्न से पहले ही औली में पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई है। जोशीमठ बाजार में भी पर्यटकों की खूब भीड़ जुटी है।

विज्ञापन
Joshimath Auli road opened yet the vehicles of tourists were sliding due to frost it was closed on Monday
जोशीमठ-औली रोड पर वाहनों के रपटने से पैदल ही औली के लिए जाते पर्यटक। - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

औली की बर्फीली ढलानों पर सैर-सपाटे का आनंद लेने के लिए औली और जोशीमठ में पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। मंगलवार को प्रशासन ने औली रोड पर पाले पर नमक छिड़ककर पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही बहाल करवा दी, लेकिन अभी भी पाले में पर्यटकों के वाहन रपट रहे हैं। पर्यटक वाहनों के बजाय पैदल आवाजाही कर रहे हैं।

विज्ञापन


जोशीमठ से औली तक सड़क संकरी होने के कारण पर्यटकों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ रहा है। नए साल के जश्न से पहले ही औली में पर्यटकों की चहल-पहल शुरू हो गई है। जोशीमठ बाजार में भी पर्यटकों की खूब भीड़ जुटी है। पर्यटक यहां नृसिंह मंदिर के दर्शनों के लिए भी पहुंच रहे हैं। रविवार रात को हुई बर्फबारी के बाद औली रोड पर पाला जम गया है, जिससे सोमवार को टीवी टावर से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई और पर्यटकों को वाहन छोड़कर पैदल ही जाना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया और बर्फ को पिघलाने के लिए सड़क पर नमक का छिड़काव किया गया, जिसके बाद औली की ओर से फंसे वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई गई लेकिन अभी भी सड़क पर बर्फ होने से वाहन रपट रहे हैं। दिल्ली के पर्यटक मयंक शर्मा और सुबोध शर्मा का कहना है कि बर्फबारी के कारण उनका वाहन दो दिनों से औली में ही फंसा रहा, मंगलवार को मुश्किल से वाहन को जोशीमठ लाए। सड़क से बर्फ हटाने की कोई व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं की गई, जिससे दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

जोशीमठ पहुंचे मुंबई के पर्यटकों ने बताया कि वाहन से औली जाने का कार्यक्रम था, लेकिन सड़क पर जाम होने के कारण रोपवे से औली जाने का कार्यक्रम बनाया, लेकिन यहां भी एडवांस बुकिंग होने के कारण औली का दीदार नहीं कर पाए। ऐसे में जोशीमठ में नृसिंह मंदिर के दर्शन किए। अब बुधवार को औली जाएंगे। जोशीमठ तहसील के तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि औली रोड पर वाहनों की आवाजाही बहाल करवा दी गई है।

औली रोपवे पर बढ़ा दबाव

औली रोड पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ने और बार-बार लग रहे जाम को देखते हुए पर्यटक रोपवे से औली पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां भी एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग होने से पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) की ओर से संचालित रोपवे में एक चक्कर में 25 पर्यटकों को औली ले जाया जाता है। प्रतिदिन रोपवे जोशीमठ से औली के 17 चक्कर लगाती है, लेकिन इन दिनों पर्यटकों की तादात बढ़ने से रोपवे के एक दिन में 19 चक्कर लगाए जा रहे हैं। रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट ने बताया कि रोपवे में 50 फीसदी तक ऑनलाइन बुकिंग चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed