फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Auli is ready for skiing, teams are arriving

Chamoli News: स्कीइंग खेलों के लिए औली तैयार, पहुंचने लगी टीमें

Wed, 11 Feb 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 11 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Auli is ready for skiing, teams are arriving
औली में राष्ट्रीय स्कीइंग के लिए तैयार किया गया स्लोप। स्रोत: आयोजक
- जम्मू-कश्मीर, गुजरात, हिमाचल व सेना की टीमें पहुंची, देर शाम तक जारी रहा टीमों के आने का सिलसिला
विज्ञापन

स्कीइंग खेलों के लिए औली तैयार, पहुंचने लगी टीमें
ज्योतिर्मठ। औली में राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल का रोमांच 13 फरवरी से शुरू होगा। खेलों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। विभिन्न राज्यों से प्रतिभाग करने वाली टीमें औली पहुंच रहीं हैं। देर शाम टीमों के आने का सिलसिला जारी रहा।
औली में राष्ट्रीय शीतकालीन खेल और विंटर कार्निवल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्लोप में बर्फ कम होने के चलते इस बार खेलों का आयोजन आठ नंबर टावर से ऊपरी हिस्से में किया जा रहा है। इस कारण इस बार स्लोप छोटा रखा गया है। आईटीबीपी औली के डिप्टी कमांडेंट नानक चंद ने बताया कि कार्निवल व राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। औली में फेडरेशन ऑफ आइस स्पोटर्स की ओर से मान्यता प्राप्त स्लोप है जहां पर स्लैलम और जायंट स्लैलम की प्रतियोगिताएं होंगी। स्लैलम में 25 से अधिक व जायंट स्लैलम में 15 से 20 गेट लगाए जा रहे हैं। बुधवार अपराह्न तक गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और सेना की टीमें पहुंच गई हैं, देर शाम तक अन्य टीमें पहुंचेंगी। उत्तराखंड की टीम से इस बार 35 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


-----
उद्घाटन में सीएम का कार्यक्रम है प्रस्तावित
औली में खेल व कार्निवल का उद्घाटन 13 फरवरी को सुबह सात बजे होगा। उद्घाटन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभी टीमें 12 फरवरी को औली में पहुंचकर रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
बाहर के खिलाड़ियों में उत्साह
राष्ट्रीय खेलों के लिए बाहर से आने वाले खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। पुणे के सिद्धार्थ गाडेकर जो खेलो इंडिया के स्की पर्वतारोहण में स्वर्ण पदक विजेता हैं उनका कहना है कि औली में पहली बार स्कीइंग के लिए पहुंचे हैं। यहां काफी अच्छा स्लोप है और औली काफी सुंदर जगह है। अन्य खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आए।


--------------
कार्निवल में योग इन स्नो भी किया शामिल
- औली में राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर कार्निवल भी आयोजित किया जा रहा है। इसमें पहली बार योग इन स्नो को शामिल किया गया है। इसके अलावा नाइट स्कीइंग, चिल्ड्रन स्नो खेल, स्नो मैराथन, स्नो शू रेस, औली मैराथन महिला तीन व पुरुष पांच किमी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed