फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Auli has to be included in the top ten destination of the world

औली को विश्व की टॉप टेन डेस्टिनेशन में करना है शामिल

Mon, 02 May 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Auli has to be included in the top ten destination of the world
राज्यपाल ले. ज. (सेनि) गुरमीत सिंह ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि औली को विश्व की टॉप टेन डेस्टिनेशन में शामिल करना है। साथ ही उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने के लिए भूमिगत टनल निर्माण का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह पौने ग्यारह बजे राज्यपाल हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने यहां कई बैठकें ली। लोनिवि गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते हुए राज्यपाल ने कहा कि औली में संचार और सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करना है। साथ ही औली मार्ग को बेहतर बनाने के लिए इसे बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) को हस्तांतरण किया जाए। उन्होंने औली में पार्किंग के साथ ही अन्य सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने स्थानीय स्तर पर होने वाली ट्राउट मछली और बदरी घी जैसे स्थानीय उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग और ट्रांसपोर्टिंग कर इसे राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के निर्देश दिए। कहा कि इस तरह के प्रयास क्षेत्र में स्वरोजगार के बेहतर अवसर तैयार करने में कारगर साबित होंगे। उन्होंने यात्रा मार्ग पर क्लस्टर सेंटर खोलने के निर्देश दिए, जिससे महिलाओं को अच्छी आजीविका मिल सके। उन्होंने कहा कि यात्रा काल में स्वयं सहायता समूहों के अधिक से अधिक उत्पाद बिके इसके लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने यात्रा मार्ग पर ज्यादा से ज्यादा सेल्फी प्वाइंट बनाने और 369 होम स्टे बनाने के साथ ही इनके प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed