{"_id":"56e983264f1c1b2b6c8b4596","slug":"auli-arrived-adventure-himalayan-car-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"औली पहुंची एडवेंचर हिमालयन कार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली पहुंची एडवेंचर हिमालयन कार रैली
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Wed, 16 Mar 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
कार रैली
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की पहल पर आयोजित एडवेंचर हिमालयन कार रैली बुधवार सुबह गैरसैंण पहुंची। यहां से रैली आदिबदरी, सिमली आदि स्थानों से गुजरते हुए शाम पांच बजे औली पहुंची। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली में 27 कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर हिमालयन कार रैली का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। बुधवार को रामनगर होते हुए रैली शाम को औली पहुंची। जहां पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों, स्कीइंग खिलाड़ियों, पर्यटकों और जीएमवीएन के कर्मचारियों ने रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन
जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि रैली में 27 प्रतिभागी कारें हैं। देर शाम तक भी कारों का औली पहुंचने का सिलसिला जारी था। यात्रा रूट पर जगह-जगह सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को रैली औली से देहरादून के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन