फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Auli: Army's dominance in sports continues

औली : खेलों में आर्मी का दबदबा कायम

Sun, 10 Mar 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 10 Mar 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Auli: Army's dominance in sports continues
राष्ट्रीय विंटर गेम्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन सेना ने तीन स्वर्ण, उत्तराखंड, हिमाचल व आईटीबीपी ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन

एक स्पर्धा संपन्न हो होने के कारण आज होगा चैंपियनशिप का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। औली में चल रही ओपन राष्ट्रीय विंटर गेम्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी सेना के खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। रविवार को हुई छह प्रतियोगिताओं में सेना ने तीन स्वर्ण के साथ छह पदक अपने नाम किए। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और आईटीबीपी के खाते में भी एक-एक स्वर्ण पदक आया। प्रतियोगिता के तहत एक स्पर्धा संपन्न नहीं हो पाई, जिस कारण यह स्पर्धा अब सोमवार को आयोजित की जाएगी।

दूसरे दिन हुई अल्पाइन सलालम पुरुष वर्ग में तीनों पदक सेना के खिलाड़ियों ने जीते। बाकिर हुसैन स्वर्ण, देवेंद्र गुरुंग रजत और दिग्विजय सिंह कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। अल्पाइन सलालम महिला वर्ग में उत्तराखंड की महक ने स्वर्ण, उत्तराखंड की ही मेनिका ने रजत और हिमाचल की सुहानी ने कांस्य पदक जीता। स्नो बोर्ड सलालम प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विवेक राणा, करन सिंह और कुल्विदर तीनों आर्मी ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। स्नोबोर्ड सलालम महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की प्रकृति ने स्वर्ण, आईटीबीपी की शबीन ने रजत और आईटीबीपी की ही तरंग ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं माउंटेनियरिंग दौड़ के पुरुष वर्ग में सेना के नवनीत कुमार ने स्वर्ण, उत्तराखंड के हिमांशु ने रजत और सेना के बॉबी पांडे ने कांस्य पदक जीता। माउंटेनियरिंग दौड़ के महिला वर्ग में आईटीबीपी की सलमा ने स्वर्ण, महक कवांण ने रजत और जम्मू और कश्मीर के गौशिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं कुछ प्रतियोगिताएं सोमवार को होंगी जिसके बाद पदक वितरण के साथ खेलों का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन


अब तक किसको कितने मिले मेडल
टीम स्वर्ण रजत कांस्य पदक
सेना 5 4 5
उत्तराखंड 2 3 1
आईटीबीपी 1 1 1
हिमाचल प्रदेश 1 1 1
जम्मू एंड कश्मीर - 1 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed