{"_id":"60c9f9838ebc3e330a1c48dd","slug":"attempted-to-rape-a-minor-by-entering-the-house-karnpryag-news-drn3817230103","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक देवाल के एक गांव में घर में घुसकर एक नाबालिग (17) के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया। राजस्व पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग ने प्रकरण रेगुलर पुलिस को सौंपने के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
राजस्व निरीक्षक एसएस नेगी ने कहा कि नलधूरा पटवारी चौकी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग ने 14 जून तारीख को तहरीर दी थी। तहरीर में नाबालिग ने बताया था कि 12 जून को वह घर में अकेली थी और उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान गांव का एक अविवाहित युवक (30) उसके घर आ धमका और आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म की कोशिश की। तभी लड़की ने मुंह से कपड़ा निकाल दिया और तेज से चिल्लाई। नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां लोग पहुंचे तो मौका देखकर आरोपी वहां से भाग गया। राजस्व निरीक्षक ने कहा कि 15 जून को नाबालिग का मेडिकल कराया गया लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। साथ ही मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने के लिए डीएम को पत्र लिख दिया गया है। वहीं, थराली के तहसीलदार रवि शाह ने बताया कि मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर होते ही जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग, पुतला फूंका
गोपेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देहरादून में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी यूथ कांग्रेस के महासचिव को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही गोपेश्वर बस स्टेशन पर आरोपी का पुतला भी फूंका। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक कृत्य है। ऐसे घिनौने अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस दौरान गढ़वाल संयोजक विपिन कंडारी, विभाग संयोजक अमित मिश्रा, जिला संयोजक आयुष हटवाल, विपिन जोशी, अभिषेक मिश्रा, प्रतीक भट्ट आदि मौजूद रहे।