फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ATS deployed in Badrinath Dham

Chamoli News: बदरीनाथ धाम में एटीएस की हुई तैनाती

Mon, 20 Apr 2026 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 20 Apr 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
ATS deployed in Badrinath Dham
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए बदरीनाथ धाम में एटीएस (आतंकवादी निरोध दस्ता) की तैनाती हो चुकी है। साथ ही यात्रा मार्ग से लेकर बदरीनाथ धाम तक पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

बदरीनाथ धाम में यात्रा शुरू होने पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सरकार ने बहु स्तरीय सुरक्षा प्लान लागू किया है। जिले के प्रवेश मार्गों, प्रमुख व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जगह-जगह सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। बदरीनाथ प्रभारी निरीक्षक नवनीत भंडारी का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर करने के लिए बदरीनाथ धाम में एटीएस भी तैनात कर दी गई है ताकि किसी भी तरह के खतरे पर पहले से ही सख्त निगरानी रखते हुए तुरंत एक्शन की पूरी तैयारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed