फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Asphalt uprooted from Nandanagar-Bhenti road, potholes lying at many places

Chamoli News: नंदानगर-भेंटी सड़क से उखड़ा डामर, जगह-जगह पड़े गड्ढे

Fri, 02 Feb 2024 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 02 Feb 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Asphalt uprooted from Nandanagar-Bhenti road, potholes lying at many places
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, सड़क का चौड़ीकरण कार्य भी नहीं हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। ब्लॉक के दूरस्थ गांवों को यातायात से जोड़ने वाली नंदानगर-भेंटी (13.425 किमी) सड़क पर बिछाया गया डामर एक साल में ही उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता न होने के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। साथ ही सड़क का चौड़ीकरण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है।
नंदानगर-भेंटी सड़क फाली, सेंती, लांखी, बांजबगड़ और भेंटी गांव के ग्रामीणों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग की ओर से वर्ष 2020 के मई माह से सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण का काम शुरू किया गया। शासन से इसके लिए 7 करोड़ 59 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह रावत, घनश्याम मैंदोली, मथुरा प्रसाद और सुखवीर सिंह रौतेला ने बताया कि सड़क पर एक वर्ष पूर्व डामर बिछाया गया था जो एक साल में ही उखड़ने लगा है। सड़क किनारे नाली निर्माण न होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं कई जगहों पर चौड़ीकरण कार्य भी आधा-अधूरा छोड़ा गया है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि वह आपदा प्रभावित क्षेत्र है। कुछ जगहों पर आपदा से भूस्खलन होने से डामरीकरण कार्य प्रभावित हुआ है। उसे ठीक करवाया जाएगा। जल्द अधूरा काम पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन


नौली से धोतीधार सड़क निर्माण की मांग
पोखरी। नौली से धोतीधार तक नौ किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। साथ ही चार फरवरी को इस संबंध में हापला में खुली बैठक करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 1998 में हापला-धोतीधार तक करीब 25 किमी सड़क स्वीकृत हुई थी लेकिन आज तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। हापला से नौली तक करीब 16 किमी सड़क तो बन गई है लेकिन धोतीधार तक नौ किमी कार्य होना शेष है। धोतीधार तक सड़क बन जाए तो क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, कांडई चंद्रशिला के प्रधान नवीन राणा, रडुवा के प्रधान प्रदीप बत्र्वाल, जौरासी के प्रधान विनोद लाल, किमोठा के प्रधान मधुसूदन किमोठी, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, सलना की प्रधान चंद्रकला देवी, गुणम के प्रधान सज्जन नेगी, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed